सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पल्हनी के शिक्षकों का धरना 20 को

बैठक कर धरने की सफलता की बनाई रणनीति

आजमगढ़। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ पल्हनी ब्लाक इकाई 20 को बीएसए कार्यालय पर धरना देगा। धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक की। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

  प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई पल्हनी के अध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार हमारी भावनाओं को समझें और पुरानी पेंशन बहाल करें। ब्लॉक मंत्री संतोष राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है सरकार इसे लागू करें। वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष अवधराज सिंह ने कहा कि नई पेंशन स्कीम शिक्षकों के साथ छलावा है। इसलिए पुरानी पेंशन सरकार तत्काल लागू किया जाए और NPS को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार से हम शिक्षकों ने कई बार ‌मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई होगी। इसी को धार देने के लिए पल्हनी ब्लॉक के सभी शिक्षक 20 सितंबर को बीएसए कार्यालय में धरने देंगे। उन्होंने ब्लाक के सभी शिक्षकों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में रविंद्र नाथ यादव, यशवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, जितेंद्र यादव, सुनीता सिंह, इंद्रासन पांडेय, देवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, तरुणेश सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रमोद भारती, अजीत यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं