सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: डांडिया उत्सव 2022 के लिए वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

विभा सभी के लिए हैं प्रेरणा का श्रोतः डा. गायत्री

आजमगढ़। न्यू कला केंद्र समिति की ओर से नवरात्र पर डांडिया उत्सव-2022 का आयोजन किया गया है। इस क्रम में डांडिया उत्सव को लेककर वर्कशॉप का उद्घाटन बुधवार को पुरान सब्जीमंडी स्थित न्यू कला केंद्र समिति के कार्यालय में हुआ। जिसमें गुजरात से आए डांडिया प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  वर्कशॉप का उद्घाटन जिले के अग्रणी लाइफ लाइन हॉस्पिटल की श्रीमती डा. गायत्री सिंह यादव ने फीता काटकर किया। कहा कि संस्था कि सचिव विभा गोयल का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। इनके प्रयास से ही जिले में गुजरती डांडिया का शुभारंभ हुआ। संस्था अध्यक्ष सुदर्शन दास ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। विभा गोयल ने बताया  कि  वर्कशॉप के लिए 200 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। यह प्रशिक्षण 11 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण संस्था कार्यालय के साथ-साथ करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल और दी आयरिश स्कूल जोधी का पूरा, बिलरिया की चुंगी में भी होगा।  इस अवसर पर  संस्था के सदस्य धीरज अग्रवाल, श्रीमती स्वप्निल अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मदिता अग्रवाल, कशिश, शानवी सिंह आदि उपस्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं