सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 से नवाजे गए सदाशिव तिवारी

बरदह। द एजुकेशन समिट टाइम टू ग्रो तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदाशिव तिवारी को सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय जिवली ठेकमा के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी को इसके पूर्व शिक्षक दिवस पर सीएम द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था।
अनुदेशक संघ के अध्यक्ष  मनीष गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा संतोष तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिलामंत्री जितेंद्र राय, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अशोक गिरी, वेदप्रकाश, हरि प्रकाश, अनिल सरोज, प्रमोद मौर्य, सुरेंद्र, जितेंद्र राम, निशा मिश्रा, अजीत राय आदि ने सदाशिव तिवारी को बधाई दी है।  बताते चलें कि सदाशिव तिवारी ने राज्य स्तर पर खेल भावना को विकसित करने के लिए बचपन की सीख नामक कहानी सुनाई थी, जो एथलेटिक्स हिमा दास के जीवन पर आधारित थी, जिस पर चयनकर्ताओं ने उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं