सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: पान की दुकान का ताला तोड़ नगदी सहित 20 हजार सामान चोरी

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार में बुधवार की रात पान की दुकान का ताला तोड़कर चोर तीन हजार नगदी सहित लगभग 20 हजार के सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी पतिराम यादव की मालटारी बाजार में गुमटी में पान की दुकान है।  बुधवार की रात प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसमें दुकान के सामान की खरीदारी के लिए रखे तीन हजार रुपए नगद, पंखा, सुरती काटने की मशीन, सिगरेट, बिस्कुट, गुटका सहित लगभग 20 हजार का सामान उठा ले गए। सुबह जब बाजार के लोग उठे तो देखा की पतिराम की दुकान का ताला टूटा है। लोगों ने पतिराम सहित इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पतिराम और पुलिस मौके पहुंच गए। पतिराम ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं