सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 18 को खुले रहेंगे परिषदीय विद्यालय, निकाली जाएगी पल्स पोलियो रैली

आजमगढ़। पल्स पोलियो अभियान को लेकर सभी परिषदीय प्राथमिक, जूनियर बूथ वाले विद्यालय18 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सभ्ज्ञी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में प्रस्तावित पोलियों बूथ पर 0 से 5 वर्षीय बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए विद्यालय से संबंधित गांवों को तीन या चार भाग में बांटकर स्कूल के बडे़ बच्चों को तीन या चार बुलावा टोली बनाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य होगा। वहीं नौ बजे से पल्स पोलियो बूथ दिवस के अवसर पर विद्यालय से पोलियो जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उक्त तिथि  पर प्रधानाध्यापक मिड-डे-मील बनवाए। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं