सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: छात्रों से भरी नाव तमसा में पलटी, एक लापता, 15 को बचाया

आजमगढ़। सोमवार को तमसा में छात्रों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार 15 छात्रों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन  एक 16 वर्षीय छात्र नदी के गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों के माध्यम से डूबे छात्र की देर शाम तक तलाश होती रही। मामला मऊ जिले का है। जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट गांव के पास अलग-अलग कालेजों में अध्ययनरत 16 छात्र सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद टोंस नदी के किनारे लगे नाव पर सवार होकर घर जा रहे थे। 16 छात्रों से भरी नाव ज्यों ही नदी के बीच धारा के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी के बीच धारा में नाव पलटते ही डूब रहे छात्रों के शोरगुल से काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नाव में सवार 15 छात्रों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। बंदीघाट गांव निवासी एक 16 वर्षीय छात्र मिजान अहमद पुत्र जुनैद अहमद नदी की तेज धारा में डूब गया। घटना की सूचना पाते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस टीम भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से घंटों कड़ी डूबे 16 वर्षीय छात्र मिजान अहमद पुत्र जुनैद अहमद की तलाश होती रही लेकिन पता नहीं चल सका।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं