सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: डेंगू की दस्तक, 138 सैंपल की जांच में चार मिले पॉजिटिव

मुबारकपुर में लगे कैंप में चार लोग पॉजिटिव मिले

आजमगढ़। पूर्वांचल में डेंगू का प्रकोष बढ़ता जा रहा है। जौनपुर, गोरखपुर के बाद अब डेंगू ने आजमगढ़ में भी दस्तक दे दी है। जिले में हुई 138 सैंपलों की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। डेंगू का मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप मचा है। वैसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने डेंगू से निपटने की सारी तैयारी पहले से पूर्ण कर रखी है।  बता दें कि जिले में बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर में मुबारकपुर क्षेत्र में मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुबारकपुर के हैदराबाद में कैंप लगाकर यहां 138 मरीजों की जांच की थी। इसमें चार लोग पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिन लोगों को जांच में पॉजिटिव पाया गया उनमें अंसार अहमद (20 ) पुत्र ईशाद, मिस्बा (14 ) पुत्री मोहम्मद आजम, अबू सहमा (21 ) सलमान और रेशमा (22 ) पुत्री अबुशाद शामिल हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों बीच स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इन्द्र नारायन तिवारी का कहना है कि जिले में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट कर दिया गया है। प्रत्येक तहसील पर चार बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित कराया गया है। जिससे डेंगूं के मरीजों को किसी तरह की समस्या न हो। डेंगू की शिकायत पर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में कैंप लगाकर जांच की गई। जहां भी संदिग्ध पाए जाएंगे वहां कैंप लगाकर जांच व उपचार किया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं