सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: 13 सितंबर तक निपटा लें कुछ जरूरी काम, नहीं तो छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से रह जाएंगे वंचित

UP Scholarship : 75 percent attendance of student is must for scholarship  in Uttar Pradesh - उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति के लिए छात्र की 75 फीसदी  हाजिरी जरूरी

आजमगढ़। शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के भीतर अथवा दूसरे राज्योें में अध्ययनरत प्रदेश के मूल निवासी छात्र-छात्राओं के दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने के लिए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है। निर्धारित समय में डाटा तैयार करना आवश्यक है। अगर डाटा तैयार नहीं होता है तो विद्यार्थी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित हो जाएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेंटिंग एजेन्सी के माध्यम से किया जाना है। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना कर मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना है। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (सेमेस्टर की दशा में दो सेमेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम एवं आईस कोड आदि सूचनाओं को अंकित करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि 13 सितम्बर 2022 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी (केवल नियमावली मे उल्लिखित संस्थाओं हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करने की तिथि 14 सितम्बर से 17 सितम्बर निर्धारित है। प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता को सम्बन्धित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा आनलाइन सत्यापित करने की तिथि 18 अक्टूबर 2022 से 22 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है। जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति से पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम के प्रकार, सक्षम स्तर से अनुमोदित सीटों की संख्या तथा सत्यापित फीस का आनलाइन प्रारूप पर अनुमोदन प्राप्त कर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के सहयोग से सभी संस्थानों के प्रकार, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण (विश्वविद्यालय/ऐफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा लॉक की गयी सीट संख्या एवं फीस से अधिक लॉक न की जाय) आंनलाइन लॉक किये जाने की तिथि 18 अक्टूबर 2022 से 22 नवम्बर 2022 तक निर्धारित की गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं