सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: 117 किलो गौ-मांस के साथ एक गिरफ्तार, अन्य फरार

आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बनकट गांव से एक व्यक्ति को 117 किलो गौ-मांस सहित बांका, तराजू और चमड़ा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान कर ‌जेल भेज दिया।एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया किसोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनकट चौकी की पुलिस ने बनकट गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन के घर पहुंची पुलिस टीम ने घर की तलाश ली तो 117 किलोग्राम गौ-मांस बरामद किया। साथ ही उतारी गई खाल, चापड़, तराजू भी बरामद किया है। जबकि उसके अन्य साथी इरफान उर्फ गुड्‌डू पुत्र आफताब, नूरसबा पुत्र इरफान शहदाब पुत्र इसरार मौके से फरार हो गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इरफान शहर कोतवाली के फराशटोला मुहल्ले का रहने वाला है और बनकट में मकान बना कर रहता है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अल्तमस का जहां चालान कर दिया है तो वहीं फरार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं