सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जिलाध्यक्ष के नेतृृत्व में चार सितंबर को दिल्ली जाएंगे 1130 कार्यकर्ता

सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई से जनता त्रस्तः ओंकार पांडेय

आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सितंबर को आजमगढ़ कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों विभागों के 1130 कार्यकर्ता ट्रेन, बस सहित अन्य साधनों से दिल्ली जाएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता रामलीला मैदान में महंगाई बेरोजगारी पर प्रस्तावित हल्ला बोल महारैली में शामिल होंगे और केंद्र की तानाशाह बीजेपी सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे।  
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई बीजेपी सरकार झूठे वादों से देश को गुमराह करने का काम कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते राष्ट्रव्यापी महंगाई बेरोजगारी से जनता पूरी तरह त्रस्त है। सरकार देश की जनता को लूटने का काम कर रही है। इस मंहगाई के कारण गरीबों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार ईडी सीबीआई आईटी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है जिसके कारण कांग्रेस के अतिरिक्त सारा विपक्ष मौन साधे हुये है। एक मजबूत और रचनात्मक विपक्ष होने के नाते अकेले कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। चार सितंबर को मंहगाई बेरोजगारी पर हल्लाबोल महारैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र की असंवेदनशील बीजेपी सरकार को जोरदार संदेश देगी और महंगाई कम करने के लिए बीजेपी सरकार को बाध्य करेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं