सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

धोखाधड़ी कर खाता धारक के खाते से 98649 रुपए उड़ाए

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला निवासी राजन यादव के बैंक खाते से 98649 रूपए निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर उसने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीड़ित राजन ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक शाखा हरैया में खाता है। इसी शाखा में वैभव दुबे क्रेडिट कार्ड विभाग के कर्मचारी हैं। क्रेडिट कार्ड के लिए भरे फार्म पर मुझसे हस्ताक्षर करवाए और आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर पर मंगा लिए। लाभ का झांसा देकर वैभव दुबे ने मेरा एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनाया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट पूछने और इस कार्ड के उपयोग का तरीका नहीं बताया। कार्ड बनाने के बाद एक अगस्त 2022 को 1768. 82 रुपए कटने का मैसेज आया। इसके बाद मैंने वैभव को कार्ड को ब्लॉक करने को कहा। लेकिन मेरे कार्ड को ब्लॉक नहीं किया गया। दोबारा खाते से 98649 रुपए की धोखाधड़ी कर निकासी कर ली गई। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि राजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं