सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 23 लाख के गबन का मामला

बरदह। मार्टीनंगज ब्लाक बनगांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 23 लाख 79 हजार 616 रुपये का गबन किया गया है। जांच के बाद के मामले का खुलासा हुआ। सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर दीदारगंज पुलिस ने प्रधान व सेक्रेटरी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
सहायक विकास अधिकारी ने आरोप लगाया है कि अंत्येष्टि स्थल/शवदाह गृह निर्माण के लिए धन निर्गत किया था। बनगांव में इसका निर्माण होना था। प्रधान व सेक्रेटरी ने कुछ निर्माण किया। इसके बाद पूरे रुपये का गबन कर लिया। जिस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी की ओर से आरोप पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। ग्राम पंचायत अधिकारी शिवनाथ सरोज व प्रधान अशोक राजभर ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। पांच अगस्त को जिला पंचायत राज अधिकारी ने सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सेक्रेटरी व प्रधान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी मार्टीनगंज सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दोनों के विरूद्ध दीदारगंज थाना में तहरीर दी। पुलिस ने सेक्रेटरी शिवनाथ सरोज व प्रधान अशोक राजभर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं