सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अमरोहा में दरोगा ने महिला सिपाही के पति को 23 मिनट में जड़े नौ तमाचे

मामूली कहा-सुनी के बाद भड़के दरोगा विरोध पर दी भद्दी-भद्दी गालियां

अमरोहा। सोशल मीडिया पर अमरोहा जिले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा एक व्यक्ति को तमाचे जड़ते नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मामूली कहा-सुनी के बाद भड़के दरोगा ने 23 सेकेंड में युवक को नौ तमाचे जड़ दिए। विरोध जताने पर भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। दारोगा ने जिसे पीटा है वह महिला सिपाही का पति है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आला अफसरों तक हड़कंप मच गया। फजीहत के बाद हरकत में आए अफसरों ने आनन-फानन में आरोपी दरोगा को सस्पेंड करने के साथ ही मामले में जांच भी बैठा दी।  

एसएसआई कृपाल सिंह की तैनाती करीब एक सप्ताह पहले नौगावां सादात थाने में हुई थी। हाल ही में हुई पोस्टिंग के चलते अमरोहा में वह अपने कमरे से नौगावां सादात ड्यूटी करने जाते थे। वह रविवार की रात करीब 11 बजे नौगावां थाने से वापस अमरोहा आ रहे थे। यहां अतरासी रोड पर उनकी बाइक सवार एक युवक से कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इसी बीच एसएसआई ने नगर  कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। इस बीच युवक ने खुद को पुलिस स्टॉफ बताते हुए कहा कि वह एक महिला कांस्टेबल का पति है। इस पर तिलमिलाये एसएसआई ने युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। 23 सेकेंड में नौ तमाचे जड़ दिए। विरोध जताने पर गालियां भी दीं। उधर, भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला सोमवार को जब जानकारी में आया तो आला पुलिस अफसरों के बीच भी हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ट्विट किया गया था। आनन-फानन में एसपी आदित्य लांग्हे ने एसएसआई कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने पुष्टि करते हुए मामले में आगे निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की बात कही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं