सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बिजली विभाग का कारनामा........दो किलोवाट कनेक्शन के लिए17.24 लाख का एस्टीमेट

पीड़ित महिला की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने जेई को किया निलंबित

लखनऊ। बिजली विभाग में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं रहा है। दो किलोवाट कनेक्शन का 17.24 लाख एस्टीमेट बनाने वाले अवर अभियंता जितेंद्र मिश्रा की शिकायत पीड़ित महिला गीता सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की थी और आइजीआरएस पर भी शिकायत की थी। 31 मई को शिकायत करने के बाद बिजली कनेक्शन का एस्टीमेंट संशोधित करते हुए 2.24 लाख का बना दिया गया था और बिजली कनेक्शन भी हो गया था, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी थी।

इसी क्रम में अवर अभियंता को निलंबित किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह गलत एस्टीमेट कैसे बनाया गया? एस्टीमेट में अधिशासी अभियंता और संबंधित एसडीओ के भी हस्ताक्षर है। ऐसे में माना जा रहा है किगलती सिर्फ जेई की नहीं थी। इस पूरे काम में एसडीओ और अधिशासी अभियंता ने भी एस्टीमेट को फाइनल करने के बाद हस्ताक्षर किए थे। शिकायतकर्ता गीता सिंह दुबग्गा बिजली घर से पोषित भमरौली के शाहपुर में मकान बनवाया है।

यहां दो किलोवाट कनेक्शन के लिए अप्रैल 2022 में आवेदन किया था। इसके बाद कई दिनों तक टालमटोल चला, फिर लंबा चौड़ा एस्टीमेट बनाकर दे दिया गया। जांच में मंत्री की नाराजगी के बाद अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता को निलंबित कर दिया। वहीं अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दोषी पाए जान पर जेई पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बाक्स खदरा में रहेगा बिजली संकट अहिबरनपुर बिजली घर से पोषित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। क्योंकि पानी की पाइप लाइन जो ट्रांसफार्मर की प्लिंथ से गुजरती है, उसके नीचे मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके कारण मक्का गंज, अवध स्कूल, मदेहगंज, पानी की टंकी, खदर में 28 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली संकट रहेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं