सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

UPPSC Recruitment 2022: यूपी में निकली एक और बंपर भर्ती, 611 पदों के लिए आज से करें आवेदन



यूपी में निकली एक और बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश।लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू होगा। इसके लिए आयोग ने गुरुवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 611 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू होगा। इसके लिए आयोग ने गुरुवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन के साथ आज विस्तृत विज्ञापन भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर और आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी विज्ञाप्ति के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए निर्देशों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अध्ययन कर लें और जिस पद के लिए उनकी अर्हता हो, उसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों के अनुरूप आवदेन करें।

UPSSSC : यूपी में 2693 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, PET पास अभ्यर्थी इस लिंक से करें एप्लाई

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में 97 फीसदी उपस्थिति

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टाफ नर्स (पुरुष) मुख्य परीक्षा गुरुवार को हुई। इसमें 97 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। स्टाफ नर्स के 558 पदों पर भर्ती के लिए 960 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सचिव जगदीश के अनुसार लखनऊ के दो केंद्रों में सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 तक आयोजित मुख्य परीक्षा में 931 अभ्यर्थी शामिल हुए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं