सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

U.P : अयोध्या में चांदी के झूले पर बैठे रामलला

सावन मेले की वजह से दर्शन का समय 2 घंटे बढ़ा, किन्नरों ने किया डांस

अयोध्या। सावन मेला के तीसरे दिन नाग पंचमी को रामलला चांदी से बने भव्य झूले पर विराजमान हुए। इससे पहले कई औषधियों से अभिषेक कर भगवान को दिव्य वस्त्र और आभूषण पहनाए गए। पुजारी ने मंगल ध्वनि के बीच भव्य आरती की।

3 अगस्त से सुबह 12 तक और शाम 7 बजे तक होंगे दर्शन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामलला की दर्शन अवधि दो घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। रामलला के दर्शन में सुबह 1 घंटे और शाम 1 घंटे की बढ़ोतरी की गई है। यह 3 अगस्त लागू होगा। कल से पहली पाली में सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में 2:00 से शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

रामलला के सामने किन्नर समाज के लोगों ने नृत्य किया
रामलला के सहायक पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि झूले पर विराजमान रामलला के सामने किन्नर समाज के लोगों ने नृत्य किया। इस दौरान पीएसी के एक जवान ने झूलन के पद गाकर उपस्थित रामभक्तों को भाव विभोर कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं