सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

UP News: लखनऊ में घर की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी

घरों के लिए प्रदेश भर में जल्द शुरू होगा पंजीकरण 

लखनऊ। आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन लो इनकम ग्रुप (एलआइजी), मिडिल इनकम ग्रुप (एमआइजी) भवनों का पंजीकरण खोलने जा रहा है। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के अवध विहार में फिनिशड भवन परिषद बेचेगा।

सामान्य पंजीकरण के अंतर्गत अल्प आय वर्ग फिनिशड भवनों की योजना है और स्ववित्त पोषित सेमिफिनिशड मध्यम आय वर्ग भवन की योजना है। सुलतानपुर के लोहरामऊ मार्ग और बाराबंकी की सेक्टर पांच स्थित ओबरी योजना में सिर्फ स्ववित्त पोषित अल्प आय वर्ग के लिए फिनिशड भवन का पंजीकरण खुलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर रखी गई है।

परिषद के उप आवास आयुक्त प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य पंजीकरण के अंतर्गत अल्प आय वर्ग फिनिशड भवन लखनऊ में अवध विहार योजना में है। इनकी संख्या 36 के आसपास है और क्षेत्रफल 60 वर्ग मीटर है। इनकी कीमत किश्तों पर 35.46 लाख रुपये है और एक मुश्त जमा करने पर 33.74 लाख है। सामान्य वर्ग को पंजीकरण धनराशि 3.38 लाख और आरक्षित वर्ग को 1.69 लाख जमा करना होगा।

इसी क्रम में 40 भवन ऐसे हैं, जिनका क्षेत्रफल 62.72 वर्ग मीटर है। एक मुश्त भुगतान 35.36 लाख और किश्तों पर 37.17 लाख देना होगा। सामान्य श्रेणी पंजीकरण धनराशि के रूप में 3.54 लाख और आरक्षित श्रेणी 1.77 लाख रुपये देगा। स्ववित्त पोषित सेमीफिनिशड मध्यम वर्ग के भवन सिर्फ 28 हैं।

यह भी शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना में हैं। इनका क्षेत्रफल 121.89 वर्ग मीटर है। इसकी कीमत 58.85 लाख रुपये है। सामान्य श्रेणी को पंजीकरण राशि 5.89 लाख रुपये जमा करना होगा और आरक्षित श्रेणी के लिए 2.94 लाख रुपये। आवेदन करने के लिए पंजीकरण शुल्क एक हजार रखा गया है।

सुलतानपुर में लोहरामऊ मार्ग भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना में 27 सेमीफिनिशड भवन जो 121.89 वर्ग मीटर के हैं। इनकी कीमत 36.10 लाख रखी गई है। पंजीकरण धनराशि सामान्य श्रेणी को 3.61 लाख और आरक्षित श्रेणी के लिए 1.81 लाख रुपये रखी गई है। स्ववित्त पोषित अल्प आय वर्ग के 21 भवन फिनिशड भवन है। इनक क्षेत्रफल 60.59 वर्ग मीटर है और कीमत 19.10 लाख है।

सामान्य श्रेणी के लिए पंजीकरण 1.91 और आरक्षित श्रेणी के लिए पंजीकरण राशि 95 हजार रखी गई है। इसी तरह बाराबंकी में सेक्टर पांच स्थित ओबरी योजना में 42 संपत्तियों का पंजीकरण खुलेगा, इनका क्षेत्रफल 60.59 वर्ग मीटर है। कीमत 26.51 लाख रुपये रखी गई है। सामान्य श्रेणी की पंजीकरण धनराशि 2.65 लाख है और आरक्षित श्रेणी की 1.33 लाख रुपये है। वहीं अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001805333 और 0522 2236803 पर संपर्क कर सकते हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं