सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

UP Election: नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को टिकट देगी भाजपा, सूची तैयार करा रही है पार्टी

 

गोरखपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है। सांसद व विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है।

 गोरखपुर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा, कार्यकर्ताओं को टिकट देगी। इसका खाका पार्टी नेतृत्व ने तैयार कर लिया है। हर क्षेत्र से कर्मठ कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार कराई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे। इसमें टिकट देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। उत्तर प्रदेश में नगर निकायों का कार्यकाल नवंबर में खत्म पूरा होगा। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराया जा रहा है। इससे वार्डों की संख्या बढ़ सकती है। परिसीमन का काम समय से पूरा हुआ तो दिसंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसकी तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाइयां जुटी हैं। गोरखपुर की क्षेत्रीय इकाई ने 103 नगर पंचायतों, 17 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम के लिए चुनाव की रणनीति बनाई ली है। हर जिले से संभावित दावेदारों की सूची भी मंगवाई जा रही है। इस काम में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष लगाए गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है। सांसद व विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है। मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के साथ नगर निकायों में मजबूत सरकार बनाई जाएगी।

गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में यह स्थिति

जिला नगर निगम    नगर पालिका परिषद नगर पंचायत
गोरखपुर 1 0 11
महराजगंज 0 3 8
कुशीनगर 0 3 9
देवरिया 0 2 11
बस्ती     0 1 10
सिद्धार्थनगर   0 2 11
संतकबीरनगर 0 1 6
आजमगढ़ 0 2 19
मऊ    0 1 10
बलिया  0 2 10

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं