सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

UP Desk: युवती पर हमले के दोषी आजमगढ़ के ऑटो चालक को आजीवन कारावास

30 हजार का जुर्माना, जमा न करने पर एक साल और काटनी होगी सजा 

यूपी डेस्क। अदालत ने नोएडा के फेज-दो क्षेत्र में ऑफिस जा रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में ऑटो चालक आजमगढ़ निवासी शिवनाथ (40) उर्फ बाबा को दोषी करार दिया है। शिवनाथ को आजीवन कारावास की सजा के साथ 30 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। जुर्माना की रकम जमा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

 मामले की सुनवाई जिला न्यायालय सूरजपुर में फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह ने शिवनाथ को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।  जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता भाग सिंह भाटी ने बताया कि नोएडा के थाना फेज 2 स्थित नया गांव में एक जनवरी 2021 की सुबह ऑफिस जा रही युवती पर ऑटो थे। हमले में पीड़िता के गले को नस कट गई थी। पुलिस ने युवती की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। नया गांव निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना फेज-2 पुलिस ने मामला चालक शिवनाथ ने चाकू से सात बार किए। दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिवनाथ को जेल भेजकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले को गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की गई थी।

पुलिस की लापरवाही से हुई घटना

पीड़िता ने बयान में बताया था कि वह दो सहेलियों के साथ ऑटो से भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज जाती थी युवतियां कई बार शिवनाथ के ऑटो से भी कॉलेज गई थीं। उसी दौरान शिवनाथ ने युवतियों से पढाई के बाद नौकरी नहीं करने और घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही। इस पर युवतियों ने उसे धमकाया और उसके ऑटो में बैठना बंद कर दिया। इससे आरोपी नाराज हो गया। इसके बाद शिवनाथ युवतियों को आते जाते देखकर गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने दो बार फेज-2 पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर धमका कर छोड़ दिया। जिसके बाद उसने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस समय रहते कड़ी कार्रवाई करती तो आरोपी वारदात नहीं करता। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं