सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Sitapur: आश्रम संचालक ने किया अनुयायी की बेटी से रेप, फोटो भी अपलोड करने का आरोप

सीतापुर। जिले में खुद को कबीरपंथी बताकर आश्रम चलाने वाले पर उसके ही अनुयायी ने पुत्री से रेप व आपत्तिजनक फोटो खींचकर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  आरोपी आश्रम संचालक श्रवणदास को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि वह दो साल से सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बने एक आश्रम में परिवार समेत जाता था। आश्रम संचालक श्रवण दास भी अक्सर उसके गांव व घर आया-जाया करता था। उसका आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आश्रम संचालक ने उसकी पुत्री को बहला फुसला लिया और आश्रम, घर में उसके साथ कई बार रेप किया। आरोप है कि आश्रम संचालक श्रवण दास 20 जुलाई को उसके घर आया था। घर पर उसकर पुत्री अकेली थी। युवती घर के अंदर बाथरूम में नहा रही थी। आरोपी ने जोर जबरदस्ती कर उसकी आपत्तिजनक की फोटो खींची। 24 जुलाई को उस फोटो को अपने मोबाइल से ही अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। लोगो को जानकारी होने पर अपना फेसबुक एकाउंट व फोटो डिलीट कर दिया। कोतवाली सदर में आश्रम संचालक श्रवण दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेप, छेड़खानी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे युवती की फोटो खींची गई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं