सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सीएम कल आजमगढ़ में करेंगे जनसभा


काशी मेंं करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वाराणसी आएंगे। इस दौरान वो कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के काशी आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी गुरुवार को आजमगढ़ से शाम करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में विकास कार्य, लोक कल्याणकारी योजनाएं और काननू व्यवस्था को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर जिले के अधिकारी इस बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे। रात में काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा गुरुवार को प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटा हुआ है। मंदुरी एयरपोर्ट से लेकर कलेक्ट्रेट और आईटीआई मैदान तक सड़कों के किनारे सफाई का कार्य सफाई कर्मियों को लगाकर कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक को देखते हुए उसे भी सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है। लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में पहला दौरा है। इस दौरान उनके द्वारा आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद वह मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर जा सकते हैं। जहां उनके द्वारा पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिजनों से मुलाकात के बाद संगीत संस्थान में कलाकारों से मुलाकात की जा सकती है। इसके बाद उनके कलेक्ट्रेट परिसर में मंडलीय समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम होने की संभावना है। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं