सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Saharanpur: एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी सहारनपुर से दबोचा गया आतंकी

 

नुपुर शर्मा की हत्या करने का आतंकी को मिला था मिशन 

सहारनपुर। नुपुर शर्मा के हत्या के लिए आए एक आतंकी को सहारनपुर से एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस ‌फिलहाल आतंकी से से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

 उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया आतंकी मोहम्मद नदीम जैश-ए-महुम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान के आतंकियों से सीधे संपर्क में था। एटीएम की टीम ने मोहम्मद नदीम के पास से एक मोबाइल व दो सिम कार्ड और कई प्रकार की आईडी बरामद की है। इसके अलावा बम बनाने से संबंधित सामान भी बरामद किया है। वहीं पकड़े गए आतंकी से एटीएस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद नदीम के द्वारा स्वीकार किया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन के आतंकियों ने उसको नुपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क भी दिया था। मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे अफगानिस्तान व पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। जिसके लिए वह वीजा लेकर पाकिस्तान जाने वाला था। उसने यह भी बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी ट्रेनिंग लेता और साथ ही मिस्त्र देश के माध्यम से सीरिया एवं अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं