सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Pratapgarh: टैंकर ने स्कूली बस में मारी टक्कर, 19 बच्चे घायल, पांच गंभीर

                पुलिस ने टैंकर चालक को किया गिरफ्तार

यूपी डेस्क। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना के वाजिदपुर मोड़ के पास गुरूवार की सुबह एक स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई। एनटीपीसी के चिन्मया विद्यालय की बस में एक  टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस पेड़ से जा टकराई, इस घटना में 19 छात्र घायल है। जिसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जानकारी के अनुसार चिन्मया विद्यालय की स्कूली बस सुबह करीब साढे़ सात बजे प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र से छात्रों को लेकर वापस ऊंचाहार लौट रही थी। वाजिदपुर मोड़ के पास छात्रों को बैठाने के लिए जैसे ही बस रुकी, पीछे से आ रहे टैंकर ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। एकाएक हुई घटना से छात्र सहम गए। बस पर चिन्मया और डीएवी विद्यालय के 61 छात्र बैठे थे, जिनमें से 19 घायल हो गए। बस भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस का आगे और पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी के अधिकारी सीआइएसएफ के जवानों व डाक्टरों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। मामूली रूप से चोटिल छात्रों का मौके पर ही उपचार किया गया, फिर एंबुलेंस बुलाकर घायल 19 छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल छात्र चिन्मय विद्यालय की आरबिया, सारा खान, अलीजा और शाश्वत शुक्ला, डीएवी स्कूल की दीप्ती पांडेय व बस चालक मोहम्मद अंसार को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्रों की मदद की गई। हादसा कारित करने वाले टैंकर चालक को नवाबगंज में पकड़ लिया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं