सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Phulpur: कुएं में मिला शिक्षक का शव, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

फूलपुर। कोतवली क्षेत्र के खुरासो गांव में शुक्रवार की रात एक शिक्षक का शव कुएं में उतराया मिला।शिक्षक का शव कुंए में मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 खुरासो गांव निवासी अवनीश विश्वकर्मा (32) पुत्र मिथिलेश गांव में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। रोज़ की भांति शुक्रवार की भोर में शौच करने निकले थे। इसके बाद अचानक लापता हो गए। उसकी मोबाइल लागातार स्विच आफ बता रही थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, जब अवनीश नहीं मिला तो परिवार के सभी सदस्य किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हो गए। तभी किसी ने रात 12 बजे के करीब गांव के कुएं में अवनीश के शव मिलने की सूचना परिवार को दी। परिवार सहित गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों ने बताया कि अवनीश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। 17 मई में शादी हुई थी। पत्नी प्रीति मायके थीं। घटना की सूचना पर मायके से पत्नी प्रीति भी आ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष कुएं में गिरने से यह दूसरे युवक की मौत है। इसके पहले बैजनाथ का शव मिला था। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।  पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तभी कुछ कहा जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं