सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

PCS 2022 Mains Exam 27 सितंबर से, तीन शहरों में चार दिन तक होगी मुख्य परीक्षा, कार्यक्रम जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) -2022 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक कराई जाएगी। चार दिन चलने वाली यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। इसके परीक्षा केंद्र तीन शहरों में बनाए जाएंगे। अभी मुख्य परीक्षा के लिए अभी आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो कि 25 अगस्त तक चलेगी।384 पदों पर की जानी है भर्तीइस भर्ती के लिए 16 मार्च 2022 को लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया था। इसमें 384 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रारंभिक (प्री) परीक्षा 12 जून 2022 को 28 जिलों के 1303 केंद्रों पर हुई थी। इसमें पंजीकृत 6,02,974 अभ्यर्थियों में से 3,29,310 ने परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 27 जुलाई को जारी किया गया था। इसमें 5,964 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। रिक्त पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए थे। मुख्य परीक्षा के लिए 25 अगस्त तक आनलाइन फार्म भरे जाने के बाद 31 अगस्त तक इसे आफलाइन आयोग में जमा करना होगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी हो गई है। प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी।चार दिन होगी परीक्षा27 सितंबर को सुबह की पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र होते हैं। 28 सितंबर को सुबह की पाली में सामान्य अध्यक्ष प्रथम प्रश्न पत्र और दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। 29 सितंबर को सामान्य अध्ययन के तृतीय और दूसरी पाली में चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। एक अक्टूबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय प्रथम प्रश्न पत्र और दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न होगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं