सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

MP: एकतरफा प्यार में पागल सनकी ने युवती का गला रेता, हालत गंभीर

युवती के शादी से इंकार पर घटना को दिया अंजाम

मध्य प्रदेश। खंडवा में एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर एक युवती का गला रेत दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। शादी से इंकार करने पर सनकी ने इस घटना को अंजाम दिया।

  घटना खंडवा के मूंदी थाना अंतर्गत बांगरदा गांव की है। 18 साल की युवती सोमवार दोपहर के समय घर पर अकेली थी। पूरा परिवार पास के गांव में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था। घर पर किसी को न देखकर एकतरफा प्यार में पागल कोटवार बबलू युवती के घर में दीवार फांदकर घुस गया। उसने धारदार चाकू से युवती का गला रेत दिया। खून से लथपथ युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया।  घायल युवती के पिता ने बताया कि आरोपी कोटवार नशे का आदि है। कुछ दिनों पहले ही उसका मेरे से विवाद हुआ था। उस वक्त मामला ठंडा हो गया था लेकिन उसने मेरे से बदला लेने के लिए बेटी का गला रेता है। वहीं लड़की की बहन ने बताया कि सोमवार को मेरे माता-पिता मौसी के यहां कार्यक्रम में गए थे। घर मे मैं और मेरी बहन मौजूद थी। तभी आरोपी अचानक घर में घुसा ओर मेरी बहन से बोला कि मैं तुझसे से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं। मेरी बहन ने मना किया तो गुस्से में उसने मेरी बहन पर हमला कर दिया और भाग गया। मेरे चीखने पर आस-पड़ोस के लोग आए, उनकी मदद से हम बहन को मूंदी अस्पातल ले गए। वहीं पुलिस ने  आरोपी बबलू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। युवक की कुछ दिन पहले ही अनुकंपा नौकरी लगी थी। वहीं घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं