सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Moradabad : चार म‌ंजिला मकान में लगी आग, सास-बहू सहित तीन बच्चों की जलकर मौत

अग्निशमन दल और लोगों ने बचाई सात की जान, शार्ट सर्किट से लगी आग

मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा 

मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के लंगड़े की पुलिया (असालतपुरा) बिजली घर के पास कबाड़ी के चार मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। इस घटना में सास-बहू सहित तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई।  मृतकों में  हल्द्वानी और रानीखेत की महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वहीं आसपास के लोगों ने अग्निशमन दल की मदद से सात लोगों की जान बचा ली। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
लंगड़े की पुलिस (असालतपुरा) में इरशाद कबाड़ी का चार मंजिला मकान है। इरशाद के घर में उनकी बेटी बबली की दो पुत्रियों का तीन दिन बाद निकाह होना था। इरशाद का बेटा अयाज रानीखेत (अल्मोड़ा) में रहकर ठेकेदारी करता है। उसकी पत्नी शमा वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बहू और बेटा अपनी सात वर्षीय बेटी नाफिया और चार वर्षीय बेटे इबाद के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इरशाद की बेटी हिना, उसके पति नावेद भी आए हुए थे। साथ में नावेद की बेटी उमेमा भी थी। बताते हैं कि घर के नीचे के हिस्से में इरशाद का कबाड़ भरा रहता है। 
घर में इरशाद की 70 वर्षीय पत्नी कमरजहां के अलावा बेटी-बहू और बच्चे मौजूद थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे शार्ट सर्किट से कबाड़ में आ लग गयी। आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप लेकर चारों मंजिलों को अपनी चपेट में लिया। हादसे में इरशाद की पत्नी कमर जहां, बहू शमा, पौत्री नाफिया, पौत्र इबाद के अलावा बेटी की पुत्री उमेमा की जलकर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल की मदद से सात लोगों की जान बचा ली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह  और एसएसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं