सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Meerut: पिता ने बेटी के मर्डर की दी सुपारी, किलर से लगवाया जहरीला इंजेक्शन

    
एक लाख रुपए में किया था जान का सौदा

मेरठ। बाप ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या की सुपारी दे दी। उसे शक था कि बेटी का अफेयर चल रहा है। छह जुलाई की शाम शक में बाप ने बेटी को खूब डांटा। उसकी पिटाई कर दी। बोला, "अगर आज के बाद घर से बाहर निकली तो जान ले लूंगा।" इसी गुस्से में बेटी छत से कूद गई। इलाज के लिए मोदीपुरम में फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पिता ने उसकी जान लेने का प्लान बनाया।

 पुलिस ने बताया कि साजिश रचने के मामले में लड़की के पिता नवीन, सुपारी किलर नरेश और नर्स सोनिया को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की के पिता ने वार्ड ब्वॉय को सुपारी दी थी। वार्ड ब्वॉय ने हॉस्पिटल की एक महिला कर्मी के साथ मिलकर फर्जी डॉक्टर बनकर लड़की को पोटेशियम क्लोराइड की ज्यादा मात्रा में इंजेक्शन दिया। पिता ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी बेटी ने प्रेम प्रसंग के चलते छत से आत्महत्या की कोशिश की थी। सुपारी किलर नरेश ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता ने एक लाख रुपए दिए थे। सात जुलाई को सुपारी किलर नरेश लड़की को जहरीला इंजेक्शन लगाने पहुंचा था। नर्स सोनिया ने उसे इंजेक्शन लगाया। हालत बिगड़ने लगी। इसी पर संदेह हुआ तो हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। तभी सुपारी किलर नरेश हॉस्पिटल से भागने लगा। वह कुछ समय पहले रितु के कमरे में देखा गया था। संदेह होने पर हॉस्पिटल स्टाफ ने सुपारी किलर नरेश और नर्स सोनिया को पकड़ लिया। पल्लवपुरम पुलिस के हवाले कर दिया।

एक लाख रुपए दी थी सुपारी
पल्लवपुरम इंस्पेक्टर अविनाश अष्टवाल मौके पर पहुंचे। नरेश और सोनिया को पकड़ लिया। नरेश और सोनिया ने पुलिस को बताया कि बेटी अपने प्रेमी से बात करती थी जो उसके परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी। सुपारी किलर नरेश ने बताया कि उसे लड़की के पिता ने 1 लाख रुपए की सुपारी दी थी। नगद पूरे रुपए भी दे दिए थे। सुपारी किलर की मदद करने वाली नर्स सोनिया को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

सुपारी किलर के पास से एक टूटा इंजेक्शन भी मिला
पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल ने बताया कि लड़की जीवित है। आरोपी नर्स सोनिया और सुपारी किलर नरेश के पास से एक टूटा हुआ इंजेक्शन भी मिला। यह इंजेक्शन पोटेशियम क्लोराइड का था। इस इंजेक्शन को जहां से खरीदा गया, वहां भी जांच की जा रही है। लड़की के पिता ने जो सुपारी के एक लाख रुपए दिए थे, उनमें से 90 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पहले दस लाख रुपए की सुपारी की बात हुई, लेकिन बाद में बातचीत होते हुए 1 लाख रुपए तय हुए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं