सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: पत्नी के खौफ से पति ने ताड़ पर गुजारे एक माह, नीचे आने पर पुलिस ने पत्नी संग भेजा जेल

मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव में पत्नी के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर एक महीने तक ताड़ के पेड़ पर आशियाना बनाकर रहे युवक को नीचे उतरना भारी पड़ गया। युवक को पेड़ से उतारने के बाद पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी को शांतिभंग की आशंका को देखते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रामप्रवेश राम का पत्नी से संबंध अच्छा नहीं था। पत्नी के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर वह एक माह पूर्व ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया था। तब से वह ताड़ के पेड़ पर ही रहता था। उसके पिता खाना लेकर जाते तो वह रस्सी के सहारे उपर खींच लेता था लेकिन पेड़ से नहीं उतरता था। पुलिस ने उसके कई बार पेड़ से उतारने का प्रयास किया लेकिन कामियाब नहीं हुई। गांव हीं नहीं नहीं पूरे जिले में युवक चर्चा का विषय बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी पत्नी मनसा देवी अथवा उसके पिता सुबह शाम भोजन, बीड़ी सुर्ती आदि सामान रस्सी के सहारे उसे पेड़ पर देते रहे। एसओ कुर्थीजाफरपुर मौके पर उसे उतारने पहुंचे तो वह ईंट-पत्थर चलाने लगा। इससे पुलिस भी युवक से खार खाए हुए थी।  इसी बीच रविवार को एसडीएम सदर, सीओ घोसी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स पहुंची और चारों तरफ जाल लगाकर बड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे धकेलवाया। इसके बाद पुलिस उसे कोपागंज थाने लेकर चली गई थी। सोमवार को पुलिस ने रामप्रवेश और उसकी पत्नी मनसा को शांतिभंग की आशंका को देखते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। ताकि दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं