सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Mau: आईटीआई कैंपस सहादतपुरा में रोजगार मेला सोमवार को

 

मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आइटीआई कैंपस सहादतपुरा में रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इसमें परिवहन निगम डिपो, डाबर आयुर्वेदिक इंटर प्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, राजकीय प्राइवेट आइटीआइ, एसआरवी इंड्रस्ट्रीयल एंड हास्पिटैलिटि सर्विसेस, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक कंपनियां रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगी। इसमें जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आइडी एवं पासवर्ड से आनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। जो अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट पर जाबसीकर का आइडी पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात ही रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग कर सकेंगे। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी एमआर प्रजापति ने दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं