सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Mau: मुख्तार की विधायक निधि दुरुपयोग मामले में बहस

मऊ। एमपीएमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की अदालत में बुधवार को मुख्तार अंसारी के विधायक निधि के दुरुपयोग मामले में बहस हुई। चार्ज पर आदेश के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत किया। मुख्तार अंसारी ने सदर विधायक रहते हुए लाखों रुपया सरवा के बैजनाथ महाविद्यालय को फजी खतौनी के आधार पर प्राप्त कराया था। आरोपी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने कोर्ट में इस तरह के आरोप को निराधार बताया।
लिंक खराब होने से नहीं हो सकी पेशी
मऊ। एमपी/एमएलए की विशेष अदालत के न्यायाधीश- दिनेश चौरसिया की अदालत में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी नहीं हो सकी। इसका मुख्य कारण लिंक फेल होने बताया जा रहा है। अगली पेशी की तिथि 16 अगस्त निर्धारित किया। मन्ना सिंह दोहरे हत्याकाण्ड के गवाह की हत्या कर दी गई थी।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं