सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: 17 रुपये का लालच देकर नाबालिग से सरयू तट पर दु्ष्कर्म

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मऊ। घोसी इलाके में 17 रुपये का लालच देकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ सरयू तट के किनारे दुष्कर्म किया गया। बुधवार को पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामला घोसी तहसील के नदवासराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार शाम एक महिला नदवासराय कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया कि कल वह घर के बाहर थी। तभी ग्रामीणों ने सूचना दिया कि तुम्हारी बेटी की सड़क पर पड़ी है। उसकी हालत गंभीर है। जब वहां पहुंची तो बेटी को घर लेकर आई। इसके बाद बेटी ने अपने साथ की घटना की जानकारी दी।  महिला ने बताया, "मेरी 15 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बेटी ने बताया दोपहर में वह सोहिलपुर चट्टी पर अकेली बैठी थी। उसी समय तिघरा डढिया निवासी हरेराम अपनी साइकिल से पहुंचा। आरोपी ने बेटी को 17 रुपये का लालच दिया। पैसे देने की लालच देकर अपनी साइकिल पर जबरन बैठा लिया। तिघरा डुमरा के पास सरयू नदी के किनारे एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। पीड़ित मां ने बताया, "बेटी ने जब इसका विरोध किया तो उसने मारपीट भी की। फिर उसे वहां पर तड़पता छोड़कर भाग गया। आस पास के लोगों ने बेटी को देखा तो मुझे सूचना दी। क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि बुधवार देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं