सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Lucknow: यूपी में पर्यटकों के ल‍िए योगी सरकार की खास योजना,

अब चलते-फिरते घर में लें सकेंगे छुट्टियों का मजा

लखनऊ। प्रदेश में पर्यटक चलते-फिरते घर में होटल जैसी सुविधाओं के साथ छुट्टियों का पूरा मजा ले सकेंगे। पर्यटक कैरेवान मोटर वाहन के जरिए यात्रा कर सकेंगे। इसमें रहने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। पर्यटन के दौरान खुद का पका हुआ भोजन म‍िले इसके ल‍िए इसमें एक किचन भी होगा और आप अपना मन पसंद भोजन बना सकेंगे। सरकार नई पर्यटन नीति में कैरेवान मोटर होम और पार्क की सुविधा प्रदान करने जा रही है। कैरेवान देश व विदेश में काफी प्रचलित हैं। मोटर होम के साथ ही सरकार कैरेवान पार्क बनवाने की तैयारी में है जहां इनकी पार्किंग की जा सके। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह दोनों सुविधाएं बुंदेलखंड में शुरू करने की योजना है। अगर कोई निवेशक इस सुविधा को प्रदेश में शुरू करने के लिए निवेश करता है तो सरकार की तरफ 20 प्रतिशत की सब्सिडी या अधिकतम 20 लाख रुपये की छूट दी जाएगी। पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा। सरकार कैरेवान मोटर का संचालन करने वाले लोगों को आरटीओ रजिस्ट्रेशन में भी छूट देने की योजना बना रही है।
कैरेवान में होटल के कमरे जैसी सुविधाएं : कैरेवान में दो लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें सोफा-कम-बेड, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के साथ डाइनिंग टेबल रहेगी। इसमें शौचालय भी होगा। वाहन पूरी तरह एयर-कंडीशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आडियो-वीडियो, चार्जिंग सिस्टम और जीपीएस जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं होंगी। योगी सरकार की इस योजना से एक तरफ जहां पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ यूपी में रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं