सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow : कान्हा के जन्म के बाद लखनऊ में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.2

सीतापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। समय 1.12 बजे बताया जा रहा है। लखनऊ के उत्तर-उत्तरपूर्व में 139 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन के नीचे 82 किलोमीटर बताई जा रही है। कान्हा के जन्म लेते ही सीतापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1:16 पर अचानक एक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि झटका इतनी तेज था कि घरों में रखे हुए कूलर व फ्रिज कुछ देर के लिए हिल गए। कुछ ही देर में इधर उधर से तमाम रिश्तेदार नातेदारों के फोन आने शुरू हो गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ देर रहे थे। उसके बाद शांत हो गए। इसकी वजह से लोग काफी देर तक जागते रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं