सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: सपा नेता और पूर्व मंत्री नारद राय का दावा 15 दिन में गिरेगी यूपी में बीजेपी की सरकार

केतकी सिंह बोली, दिन में सपने देखना छोड़े नारद व अ‌खिलेश

लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में अपनी जड़े मजबूत करने में जुटी बीजेपी और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा सरकार में मंत्री रह चुके नारद राय ने चंदौली में 15 दिन में बीजेपी सरकार गिराने का दावा किया तो बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पलटवार करते हुए इसे मानसिक दिवालियापन करार दिया। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव और नारद राय दिन में सपने देखना छोड़ दें। जनता ने सपा को नकार दिया है, अब उसकी सत्ता में वापसी संभव नहीं है।

 बता दें कि पूर्व मंत्री नारद राय चंदौली जिले में सपा के सदस्यता अभियान में पिछले दिनों शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने दावा किया था कि अखिलेश यादव अगर चाहें तो मात्र 15 दिन में प्रदेश में योगी सरकार को गिरा सकते हैं। उन्होंने दावा किया था कि प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग की वजह से भाजपा के डेढ़ सौ विधायक नाराज चल रहे हैं और सभी विधायक सपा के पक्ष में हैं। वे यूपी सरकार को बदलना चाहते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव अगर चाह लें तो 15 दिन में भाजपा सरकार गिर जाएगी। उनका यह बयान पूर्वांचल में चर्चा का विषय बन गया। अब पूर्व मंत्री नारद राय के बयान पर भाजपा भाजपा विधायक केतकी सिंह ने पटलवार किया है। केतकी सिंह ने कहा कि सरकार गिराना छोड़ें। पूर्व मंत्री नारद राय पहले अपने स्वयं के विधानसभा क्षेत्र में दम दिखाएं। जिस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाह लेंगे सपा के जीते हुए सभी विधायक भाजपा में आ जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिन में सपने देखने छोड़ दें और किसी तरह के गुमान में न रहें। उन्होंने कहा नारद राय जैसे तमाम नेता जो अपने मन में खुशफहमी पाल रखे हैं कि योगी सरकार को हम गिरा देंगे। ऐसे लोगों को पहले अपने स्वयं के विधान सभा क्षेत्र में जनता का दिल जीतकर दिखाना चाहिए। चुनाव में जिसे जनता नकार चुकी हो, उनकी बड़ी बातें अच्छी नहीं लगती। सपा को जनता नकार चुकी है, अब उसकी सत्ता में वापसी नहीं होनी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं