सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Gorakhpur: शादीशुदा दरोगा शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का करता रहा शोषण, कई बार कराया गर्भपात

 पी‌ड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गोरखपुर। एक युवती से रेप के मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता 5 महीने से दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी। ये कार्रवाई SSP डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर की गई है। पीड़िता ने चौरीचौरा थाने पर तैनात रहे दरोगा विनय कुमार पर प्रेमजाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दरोगा विनय कुमार ने 2017 में कप्तानगंज थाने में तैनाती के दौरान खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद पिछले 5 सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक उसने दरोगा पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। उसकी तसल्ली के लिए उसने कप्तानगंज के एक मन्दिर में शादी भी कर ली। बाद में सामाजिक रूप से शादी करने का वादा भी किया। इसी दौरान युवती को पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनो में काफी विवाद होने लगा। युवती के अनुसार इस दौरान वह दो बार दो बार प्रेग्नेंट हुई भी हुई। लेकिन दरोगा ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। दरोगा जहां भी तैनात रहा, वहां पर वह उसे बतौर पत्नी साथ रखता था। वह लोगों से उसे अपनी पत्नी ही बताता रहा। चौरीचौरा थाने में तैनाती के दौरान दरोगा और युवती के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद युवती ने जहर खाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की भी कोशिश की। लेकिन दरोगा ने इलाज कराकर और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। युवती दरोगा के खिलाफ शिकायत लेकर करीब पांच महीने पहले चौरीचौरा थाना पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं दर्ज की। बाद में मामले तूल पकड़ा तो तत्कालीन SSP डॉ विपिन ताडा ने दरोगा विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया। पीड़िता शनिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के दफ्तर पहुंची थी। उनसे आरोपी दरोगा के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद से युवती उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए बीते पांच महीने से अधिकारियों के चक्कर काटती रही। वह ADG अखिल कुमार से मिली, लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की। बीते शुक्रवार को युवती ने SSP डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। जिस पर एसएसपी ने दरोगा विनय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद से पुलिस केस दर्ज कर अब आरोपी दरोगा की तलाश कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं