सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Gonda: खेत जोताई कर रहे ट्रैक्टर को रोकने को मां ने बच्ची को फेंका पहिए के नीचे

                             ट्रैक्टर चालक की सूझ-बुझ से बची मासूम की जान

गोंडा (पूसं)। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के लालेमऊ के मजरा खाल पुरवा में खेत में जुताई के लिए लगे ट्रैक्टर को रोकने के लिए मां ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को उसके पहिए के सामने फेंक दिया। ट्रैक्टर चालक की  सूझबूझ से मासूम की जान बच गयी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

  जानकारी के अनुसार लालेमऊ निवासी दान बहादुर ने पुलिस से शिकायत की है कि चार भाइयों के बीच जमीन का विवाद था। सभी को बराबर हिस्सा मिला हुआ है और सभी अपने अपने हिस्से पर काबिज हैं। रविवार को वह अपने खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा था। उसी बीच गीता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर पहुंची और ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया। वह खेत जोतने का विरोध करने लगी। दान बहादुर का कहना है कि इसके पूर्व गांव में हुई पंचायत में सभी लोगों का हिस्सा अलग कर दिया गया था। उसके भाई खुद सामने ना आकर अपनी पत्नी को विवाद में आगे कर देते हैं। उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, यदि ट्रैक्टर चालक तत्काल ब्रेक ना लगा देता तो बच्ची की जान जा सकती थी। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है, दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को देखा जा रहा है। महिला द्वारा बच्ची फेंकने की घटना वीडियो के माध्यम से जानकारी में आई है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं