सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Gazipur: सीएम की मुख्तार पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। योगी सरकार की ओर से अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की करीब 6.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर और फतेहउल्लाहपुर में स्थित दो जमीनों पर हुई।

 एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने बताया की पिछले 30-40 दिनों में अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को थाना  मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने विवेचक प्रेषित किया।  जिसके आख्या पर तीन अगस्त को अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हुई। जो जनपद में एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य में बेनाम अचल संपत्ति अर्जित किया गया।  अमर उजाला कुर्क की गई संपत्ति मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी के नाम से शहर के मोहल्ला रजदपुर और फत्तेउल्लहपुर में है। रजदेपुर देहाती में  0.394 हेक्टेयर और फत्तेउल्लाहपुर में 1.507 हेक्टेयर भूमि है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं