सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Gazipur: करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत



घर में मचा कोहराम, मृतक पुत्र को हैं दो बेटियां

गाजीपुर। जिले के भांवरकोल क्षेत्र के माढ़ूपुर में कपड़ा उतारते समय एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर इकलौते बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते हैं कि माढ़ूपुर गांव निवासी 63 वर्षीय सतीश नारायण मालवीय की पत्नी सुंदर कली ने बताया, "सुबह सतीश कपड़ा फैला रहे थे। तभी तार में बिजली का प्रवाह होने लगा। अचानक से मैंने उन्हें देखा तो बेटे अंकित मालवीय (28) को बुलाया। बेटा नींद में था। वह कुछ समझ नहीं पाया। अपने पिता को छुड़ाने गया तो उसे भी करंट लग गया।" दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता- पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सतीश को बेटे के अलावा तीन बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे अंकित की दो बेटियां है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों के मुताबिक जिस कील से बिजली का केबल जुड़ा था उसी से कपड़े फैलाने वाला तार भी जुड़ा हुआ था। इसलिए शायद तार से करेंट अरगनी में भी प्रवाहित होने लगा था। सतीश ने जैसे भीगा कपड़ा छुआ वे करेंट की चपेट में आ गए। बेटे की भी उन्हें बचाने में जान चली गयी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं