सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मध्य प्रदेश: कोचिंग के बाहर भिड़ी छात्राएं, बाल पकड़ कर एक-दूसरे को पटका, चलें लात घूंसे

मध्य प्रदेश। मुरैना के कैलारस में दो छात्राएं सोमवार को आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को बाल नोंच-नोंचकर जमकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद तमाशबीन छात्रों ने इस मारपीट का वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोमवार शाम को कैलारस एसडीओपी ने वीडियो की जांच एसआई प्रीति जादौन को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे रसोइया गली में संचालित कोचिंग सेंटर की छात्राएं क्लास से निकलने के बाद किसी बात को लेकर लड़ गई। पास के ही एक प्रोवीजन स्टोर पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और यह आगे चलकर मारपीट में तब्दील हो गई। एक लड़की ने दूसरी को थप्पड़ मारा और फिर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच दिए। बाद में पता चला कि पूरा मामला चुगली करने का था। एक छात्रा ने दूसरी की शिकायत कोचिंग सेंटर में कर दी थी। इसी बात को लेकर वह नाराज थी। तमाशा देख रहे छात्र-छात्राओं ने ताकत लगाकर दोनों को अलग-थलग किया, तब जाकर दोनों का झगड़ा थोड़ा शांत हुआ। छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी संजय कोचा के पास पहुंचा। उन्होंने उसे जांच के लिए थाने भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं