सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

हरदोई: ट्रैक्टर-ट्राली नदी में गिरने से लापता छह किसानों के शव मिले, रात भर चला सर्च अभियान

शनिवार शाम को किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गिरी थी नदी में

ट्रैक्टर-ट्राली में 20 लोग थे सवार

हरदोई। पाली क्षेत्र में शनिवार को गर्रा नदी में पुल से ट्रैक्टर ट्राली गिरने से हुए हादसे में पूरी रात शवों की तलाश होती रही। रात में चालक का शव मिलने के बाद रविवार की सुबह पांच और शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद से गांव में शोक छाया हुआ है और गर्रा नदी के पुल पर ही काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। डीएम, एसपी समेत आला अधिकारी भी मौके पर ही डटे रहे।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर के लालाराम, देवेंद्र, अजयपाल, रहीश, पिंटू, सुनील, गौरा समेत करीब 20 किसान शनिवार सुबह निजामपुर पुलिया पर खीरे बेचने के लिए गए थे। दोपहर में खीरा बेचने के बाद सभी किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर घर जा रहे थे। गर्रा पुल पर ट्रैक्टर का पहिया निकल गया, जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग और बेगराजपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। लालाराम, देवेंद्र, अजयपाल, रामरहीश, पिंटू, सुनील, गौरा, रामसिंह, पारस, रामधुनी, रमेश, रामरहीस द्वितीय, रघुनाथ नदी से बाहर निकल आए थे। आला अधिकारियों की मौजूदगी में चले बचाव अभियान में शनिवार की रात चालक मुकेश का शव बरामद कर लिया गया था। रविवार की सुबह नन्हें पुत्र रामकिशन, मुकेश पुत्र रामभरोसे, रिंकू पुत्र राधेश्याम और रिंकू पुत्र श्रीधर, अमित पुत्र अजयपाल एयर नरेंद्र उर्फ़ मझिले पुत्र वेदराम का शव मिल गया। वहीं हादसे के बाद से पाली क्षेत्र में शोक सा छाया है। बता दें कि इस बड़े हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अविनाश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम वंदना त्रिवेदी, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह और सीओ शाहाबाद मौके पर पहुंचे थे। डीएम के निर्देश के बाद क्रेन को ट्रैक्टर-ट्राली निकालने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद शनिवार रातभर नाव और गोताखोरों की मदद से किसानों की तलाश की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं