सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अनूठा मामला: छात्रनेता ने अयोग्य होने पर कॉलेज की छात्रा से की सगाई, चुनावी मैदान में उतारा

दौसा छात्रसंघ चुनाव में सगाई बनी चर्चा का विषय 

राजस्थान। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। चुनाव जीतने के लिए हर कोई अपने दांव पेंच लगा रहा है। दौसा छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन दाखिले किए गए। इसके चलते कॉलेज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। कोरोनाकाल के बाद पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर इस बार विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। दिनभर कॉलेजों में विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। परिचय पत्र लेने के लिए छात्र निर्धारित खिड़की पर कतार में लगे रहे। 

दौसा पीजी कॉलेज में नामांकन के दौरान एक अनूठा मामला सामने आया। एक छात्रनेता ने खुद के अयोग्य होने पर कॉलेज की एक छात्रा से सगाई कर उसे मैदान में उतार दिया। दरअसल, छात्रनेता रतिराम मीना दो-तीन साल से छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोरोना के चलते चुनाव नहीं हुए। इस बार पढ़ाई में गैप लगने के कारण वह अयोग्य हो गया। ऐसे में 20 अगस्त को छात्रा सपना मीना से सगाई कर सोमवार को अध्यक्ष पद पर नामांकन भरवा दिया। सपना के चाचा मथुरेश मीना ने बताया कि दोनों की गत शनिवार को सगाई कर दी गई है। मालूम हो कि दौसा विधायक और मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल भी राजस्थान यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जो पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं