सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

आजमगढ़:कोयलसा में निकली तिरंगा यात्रा हर हाथ झंडा हर घर तिरंगा के लगे नारे




बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाक में शुक्रवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव व खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने दिखाई।

रैली बूढ़नपुर शेरवा अमारी अतरैठ  सरैया होते हुए पिपरी हुसेपुर कौड़िया देऊरपुर रानीपुर होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर मे गोष्टी में तब्दील हो गई झंडा जागरूकता रैली में हिस्सा लेने वाले सभी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान सचिव एवं सभी सफाई कर्मी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी बाइक में तिरंगा झंडा लगा कर के हर हाथ झंडा हर घर तिरंगा का नारा देते हुए रैली में शामिल हूए।  प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75 वही वर्षगांठ है जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है हर हाथ झंडा हर घर तिरंगा का नारा दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी ग्राम प्रधानों सचिवों व अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं महामंत्री हरीश तिवारी एडीओ कोआपरेटिव हरकेश परमार प्रदीप सोनी हौसला प्रसाद सुरेश कुमार सूर्य केश सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इसी क्रम में दुर्गा जी इंटर कॉलेज अतरैठ की छात्राओं ने भी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडा लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में करीब 1000 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली को विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप सोनी ने दिखा रवाना किया।  रैली अमारी, सरैया, निबुआडी होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंच संपन्न हुआ। जहां गोष्ठी में तब्दील हो गई । व्यवस्थापक प्रदीप सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य की हर हाथ झंडा हर घर तिरंगा का नारा देते हुए हमारी छात्रों ने फेरी लगाया साथ ही राष्ट्र की समर्पण की भावना से ओतप्रोत गीत को भी प्रस्तुत किया राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना की एकांकी और कला चित्र का भी प्रदर्शन किया गया ।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं