सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आजमगढ़ बना अवैध गांजा कारोबार का हब

16 लाख के गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

कुछ दिन पूर्व पुलिस ने पकड़ा था 124 किलो गांजा

आजमगढ़। शराब व गांजा के अवैध कारोबार का आजमगढ़ हब बन चुके जिले में बुधवार को पुलिस ने एक बार फिर 16 लाख रुपये कीमत के दो कुंतल गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी चंद दिनों पहले पुलिस ने इस सिधारी थाना क्षेत्र से 124 किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस ने तस्करों का न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

 प्रभारी निरीक्षक सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह व उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह अभी हाल में ही सलारपुर में राकेश यादव उर्फ सोनू के घर के अहाते से 21 बंडलों में 124.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इसके बाद से ही पुलिस पूरे सिंडिकेट की जानकारी करने में जुटी थी। इसी बीच बुधवार को थाना प्रभारी को सूचना मिली कि पुलिस ने राकेश के अहाते से गांजा जरूर बरामद किया था लेकिन अभी कुछ गांजा बचा है जिसे राकेश यादव उर्फ सोनू यादव द्वारा पिकप के माध्यम से अपने साथी अनिल यादव निवासी सुरसी के घर छिपाने हेतु भेजा गया है। इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सुरसी पहुंचकर अनिल यादव के निर्माणाधीन मकान के पास पहुंची और गेट खोलकर जैसी ही अंदर घुसी तो देखा दो व्यक्ति एक बोरे को पकड़कर किनारे रख रहे है। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी नगर महेन्द्र कुमार शुक्ला वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि बोरी में गांजा है। आरोपियों ने बताया कि राकेश यादव उर्फ सोनू पुत्र मुंशी यादव निवासी सलारपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने यह गांजा छिपाने के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी नगर महेंद्र कुमार शुक्ला की मौजूदगी में सभी बरामद गांजा के पैकटों को 6 प्लास्टिक की बोरियों में रखकर सील कर दिया गया। गिरफ्तार सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. रामहित यादव व अनिल यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी सुरसी थाना सिधारी के निवासी बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि राकेश यादव उर्फ सोनू जो पहले से भी गांजा बेचने का धन्धा करता है उसी के साथ मिलकर हम लोग भी गांजे का व्यापार आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए करते हैं। एक खेप गांजे का माल खपा देने से हम लोगों को पांच से दस लाख रूपये की बचत हो जाती है। यह सारा माल सोनू उर्फ राकेश यादव अपने साथियों के साथ उड़ीसा से लाता है कुछ माल अपने यहां रखता है और कुछ माल हमारे इस घर में रखते है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं