सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Barabanki: चौकीदार और उसकी पत्नी पर डीजल डालकर लगा दी आग, बच्चों ने पहुंचाया अस्पताल

भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास की रिपोर्ट दर्ज 

लखनऊ रेफर, हालत गंभीर 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी में चौकीदार दंपति के साथ हुई वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शहर में एक अविकसित कॉलोनी के चौकीदार दंपति को जिदां जलाने का प्रयास किया गया है। दोनों के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की वजह से बुरी तरह से झुलस गए और आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चौकीदार के भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट का अज्ञात पर दर्ज की गई है।

बच्चों ने आग को बुझाने का किया प्रयास
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थिति एक अविकसित कॉलोनी का है। यहां पर गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। जहां रामसनेहीघाट कोतवाली के चौकीदार अलादासपुर निवासी शेषनाथ (50) अपनी पत्नी शिव देवी और बच्चों के साथ रहकर चौकीदारी करता है। सोमवार की देर रात उनके घर में पहुंचक किसी अज्ञात व्यक्ति ने दंपति पर डीजल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर बच्चों की आंख खुली। बच्चों ने माता-पिता पर लगी आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पति को बचाने में झुलस गई चौकीदार की पत्नी
आनन-फानन में झुलसे दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था लेकिन पत्नी उसको बचाने के में झुलस गई है। पीड़ित चौकीदारी के भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं अविकसित कॉलोनी के मालिक फैजान और कलाम के बीच पहले से चल रहे विवाद को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं