सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Balrampur:तीन दिन में सर्पदंश से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर, गांव में दहशत



लरामपुर। बलरामपुर में तीन दिन के बीच सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि उन्हीं के यहां के रिश्तेदार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एक परिवार में सर्पदंश के शिकार दो लोगों की जिंदगी छिन जाने व एक की हालत गंभीर के बाद गांव में दहशत है।

सोमवार को भवनियापुर के अरविंद मिश्र को सांप ने डस लिया था। उसे पहले सीएचसी शिवपुरा व बाद में जिला मेमोरियल चिकित्सालय रेफर किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। अरविंद की मौत के दो दिन बाद बुधवार की रात में उसके 30 वर्षीय छोटे भाई गोविंद मिश्र की भी तबीयत बिगड़ गई। सांप के डसने के बाद उसे पहले लक्ष्मणपुर व बाद में भिनगा श्रावस्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। यहां उसकी भी मौत हो गई। गोविंद की मौत के बाद उसके साथ अस्पताल गए उसके मामा के लड़के चन्द्रशेखर निवासी सिकंदरबोझी की भी तबीयत रास्ते में बिगड़ गई। उसे भी लक्ष्मणपुर में भर्ती कराया गया। यहां सुधार न होने पर बहराइच निजी चिकित्सालय ले गए। वहीं इलाज चल रहा है। एक ही परिवार में दो भाइयों समेत तीन सदस्यों के सर्पदंश का शिकार होने से पूरे गांव में दहशत है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल ने जिलाधिकारी से मृतकों के स्वजन को सहायता राशि शीघ्र दिलाने की बात कही है।

सीएमओ व सीओ पहुंचे गांव, पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढ़स 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुशील कुमार, एसीएमओ डा. एके सिंघल व क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि गांव में चारों तरफ जलभराव है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण सर्पदंश ही माना जा रहा है। हालांकि गोविंद के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ललिया थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी व सीएचसी अधीक्षक डा. प्रणव पांडेय की ड्यूटी लगा दी गई है जो ग्रामीणों को समझा रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं