सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: पिता के रुपए न देने पर बेटे ने विषैला पदार्थ खाकर दी जान

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, परिवार में कोहराम

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव निवासी 22 वर्षीय राजा राजभर ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजन स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अुनसार  राजा राजभर के पिता होरी राजभर ने करीब पंद्रह दिन पहले अपना बारह मंडा खेत गांव के ही किसी व्यक्ति को बेचकर रूपए बैंक में जमा कर दिया है। राजा अपने माता व पिता से जमीन बिक्री का पैसा मांग रहा था। इसके लिए कई दिनों से घर में से विवाद कर रहा था। इसके बाद राजा ने पिता से बाइक खरीदने के दबाव बनाने लगा। पिता ने उसकी इस बात को मानते हुए बाइक भी खरीद दिया। थोड़े दिन तक राजा शांत रहा। इसके बाद फिर राजा ने पिता से रूपये मांगने शुरू किए। इसको लेकर घर में रोज बाप-बेटे में झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी राजा ने पिता से पैसा मांगा, लेकिन पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पिता ने रुपया देने से इंकार करने पर उसने राजा ने विषैला पदार्थ पी‌ लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार सहित गांव के लोगा राजा को लेकर सामुद‌ायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौ‌त हो गई। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं