सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia : कोतवाली पहुंचे फरियादी के साथ सिपाही ने की जमकर मारपीट

सिपाही ने लात-घूंसों से किया हमला,

जमीन विवाद को लेकर थाने पहुंचा था पीड़ित

बाँसडीह। बांसडीह के थाने सहतवार में जमीन विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे फरियादी को पुलिस ने सरेआम पीटना शुरू कर दिया। थाने में बैठी जनता के सामने ही सिपाही ने जब मारते हुए लॉकअप की तरफ ले जाने लगा, तो थाने में जो जनता बैठी थी उन्होंने विरोध किया। जनता द्वारा विरोध करने पर सिपाही और आग बबूला हो गया उन पर चिल्लाने लगा।

 मामला बांसडीह तहसील क्षेत्र के सहतवार थाने का है। जहां सहतवार थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मदन चौरसिया पुत्र परशुराम चौरसिया और सत्येंद्र चौरसिया को जमीनी विवाद को लेकर थाने बुलाया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों फरियादियों की बात सुनी और बात नहीं मानने पर थाने में बैठाने का आदेश सिपाही अरुण पांडेय को दिया। सिपाही अरुण पांडेय वहीं थाने में ही मदन चौरसिया को जनता के सामने ही लात, घूसों से मारते हुए बंदीगृह की तरफ ले जाने लगा। हैवान की तरह मदन पर टूट पड़े सिपाही को ऐसा करता देख थाने पर मौजूद जिला पंचायत वार्ड नंबर 8 के सदस्य विनय कुमार मिश्रा, भाजपा नेता शंभू शरण बेहाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। जिस पर आरक्षी अरूण पाण्डेय लोगों पर भी आग बबूला होते हुए उलझ गया। इतना होने के बाद जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता थाने में धरने पर बैठ गए। प्रभारी निरीक्षक ने हस्तक्षेप और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर भाजपा नेता गांव और जिला पंचायत सदस्य आदि शांत हुए। बताया जाता है कि मदन का इलाज चल रहा था। उसके हाथ में उसका सीटी स्कैन रिपोर्ट भी था। इसकी सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह राजेश तिवारी सहतवार थाने पहुंच गए। इस मामले में पूंछे जाने पर सीओ बांसडीह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं