सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: लेन-देन की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

युवक के मौत के बाद जिला अस्पताल दोनों पक्षों में मारपीट

कई हुए घायल, मृतक के भाई की तहरीर पर सात नामजद

बलिया। जिले के बांसडीह में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं, जब पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां भी दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 गोपालनगर के रहने वाले इंद्रजीत साहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने भाई 23 साल के रणजीत के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव के ही रहने वाले द्वारिका साहनी के घर के सामने पुराने विवाद को लेकर इन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा द्वारिका साहनी के बेटे 29 वर्षीय नागेंद्र के पेट में भी चाकू लग गया। घटना के करीब चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रणजीत को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और दोबारा दोनों पक्ष जिला अस्पताल में ही भिड़ गए। जिला चिकित्सालय में बवाल और मारपीट में प्रियंका 22 वर्ष पत्नी नागेंद्र, जितेंद्र 18 वर्ष पुत्र द्वारिका, संजीत 22 वर्ष पुत्र स्व. शिव साहनी घायल हो गए।  घटना के विषय में गांव वालों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का मामला पहले से चला आ रहा है। रणजीत के बड़े भाई अमरजीत साहनी ने करीब एक साल पहले गांव के ही द्वारिका साहनी से पैसा लिया था। इस मामले को लेकर मारपीट हुई है। बताया जाता है कि पिछले महीने भी पैसे के ही लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं