सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: साहब 'खुशखबरी' को चाहिए 15 दिन की छुट्टी; अधिकारियों ने किया स्वीकार

बलिया। डायल 112 में तैनात एक कांस्टेबल ने घर में खुशखबरी के लिए छुट्टी की अप्लीकेशन अ‌धिकारियों को बीते जुलाई में दिया था। अधिकारियों ने भी सिपाही की अर्जी को मानते हए छुट्टी स्वीकार कर ली। पुलिस महकमा में छुटि्टयों कम मिलने से जोड़कर इस अप्लीकेशन को देखा जा रहा है।

सिपाही ने अपलिकेशन में लिखा है, "प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा ली है। अब उनके (पत्नी) साथ रहना है। इसलिए घर जाना होगा। निवेदन है कि मुझको 15 दिवस की छुट्‌टी देने की कृपा करें।"

अप्लीकेशन की तस्वीर, गोरखपुर के कांस्टेबल ने जो वजह दी, महकमा में चर्चा में बनी है

अधिकारी बोले- सामान्य दिनों में छुट्‌टी देने में दिक्कत नहीं होती
पुलिस महकमा में छुट्टियां हमेशा एक मुद्दा रही हैं। चुनाव, त्योहार और लॉ एंड आर्डर को देखते हुए पुलिसकर्मियों को छुटि्टयां कम ही मिलती हैं। बार्डर स्कीम लागू होने से पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है, "छुट्‌टी लेना हर किसी का अधिकार है। कभी-कभार त्योहार पर आपात स्थिति को छोड़कर अन्य समान्य दिनों में छुट्टी देने में कोई दिक्कत नहीं होती है। कांस्टेबल की इस अप्लीकेशन के बारे में जानकारी नहीं है।"

सर्वाधिक पढ़ीं गईं